कुछ तुम कुछ हम दूर हो गए By Rizwan Riz

कुछ तुम कुछ हम दूर हो गए।
वक़्त के हाथों मज़बूर हो गए।

अंधेरी रात में देखे सपने कई।
उजाले में सब चूर-चूर हो गए।

मैं उनको मनाता कैसे आख़िर।
वो दौलती अब मग़रूर हो गए।

शौक़ तो हमें भी था जीने का।
इन्सां थे मौत का दस्तूर हो गए।

-रिज़वान रिज़

Comments

Popular posts from this blog

गुलिस्तान

कुछ भी लिख देते हो

तेरी सूरत