Posts

Showing posts from June, 2021

रिज़ By Rizwan Riz

Image
तुम्हें पता भी न चलेगा। और टूट जाएगा वो। एक तारा। जिसे तुम रिज़ कहती थीं। फिर कोई नया तारा होगा। तुम्हारे साथ। इस आकाश-रूपी  जीवन में। -रिज़वान रिज़

नई उम्मीदें By Rizwan Riz

Image
हर सुबह लेकर आती है नई उम्मीदें नई खुशियाँ। नए सपने नए कसमें। नए वादे नए इरादे। नए धोखे नए मौके। नए चेहरे नए पहरे। नए काम नए दाम। नई ख्वाइशें नई कोशिशें  नई सफलताएँ नए मायूसियाँ। नई मुलाक़ातें नए इंतेज़ार। नई नफ़रतें नया प्यार। नई ख़बरें नए-नए अख़बार। और नई सम्भावनाएँ अगली सुबह होने की। - रिज़वान रिज़