Posts

Showing posts from December, 2018

लेकर हम दीवाना दिल

Image
लेकर हम दीवाना दिल घूमते हैं गली-गली दिल कहता है बार-बार इस गली तू मिल जाए मर जाएँ चाहें हम एक ही मुलाक़ात में दिल की एक तमन्ना है मौत से पहले तू मिल जाए तेरी वफ़ा पे हमें ऐतबार है ख़ुदा की रहमत का इंतेज़ार है रब से यही माँगते हैं तुझको भी हमारी वफ़ा का एहसास हो जाए — रिज़वान रिज़

बीस दिन

Image
बीस दिन हो गए उनसे बात किये हुए बीस दिन बाक़ी हैं शायद इस ज़िंदगी के लिए। बीस दिन से लफ्ज़ भी मेरे कुछ ख़ामोश हैं बीस दिन से मानों जैसे हम भी कुछ मदहोश हैं। बीस दिन से दिल को कुछ न अच्छा लगता है बीस दिन से कोई भी शख़्स न सच्चा लगता है। बीस दिन से आँखों में कुछ नमी-नमी-सी रहती है सब है मेरे पास में फिर भी कमी-कमी-सी रहती है। बीस दिन से हाल है ऐसा न हँसते है न रोते हैं बीस दिन से पता नहीं कब जगते हैं कब सोते हैं। बीस दिन से चाँद भी ख़ुद से नाराज़-सा लगता है देर से निकलता है बड़ी जल्दी-जल्दी छिपता है। बीस दिन पहले छोड़ गया था वो मुझको तन्हाई में बीस दिन से ढूँढ रहा हूँ उसको ख़ुद की परछाई में। बीस दिन तो बहाना है हम अरसों से उनसे दूर हैं कैसे कहें, क्या बतलायें कितने हम मज़बूर हैं। बीस दिन की ये जुदाई बीस बरस-सी लगती है दिन बेचारा तड़पता है बेबस नज़रें तरसती हैं। बीस दिन से राहों में इक सूनापन-सा रहता है बस ठहरो अब ठहरो 'रिज़वाँ' रस्ता मुझसे कहता है। — रिज़वान रिज़

आसाँ नहीं होता

Image
आसाँ नहीं होता.. किसी ग़म को छुपाना दिल पे भारी बोझ उठाना। आसाँ नहीं होता.. बेवज़ह मुस्कुराना, और मुस्कुराने की वज़ह बताना। आसाँ नहीं होता.. सच बताना, झूठ छुपाना किसी राज़ को दबाना। आसाँ नहीं होता.. उम्मीद लगाना, भरोसा दिलाना उम्मीदों पे खरा उतरना। आसाँ नहीं होता.. दिल लगाना, दिल चुराना और आँखों से बातें करना। आसाँ नहीं होता.. इज़हार करना, प्यार करना धोखा खाना। आसाँ नहीं होता.. न हँसना, न खिलखिलाना। पलकों पे आँसू लाना। आसाँ नहीं होता.. किसी का होना, उसे अपना बनाना किसी एक से दिल लगाना। आसाँ नहीं होता.. राह तकना, जुदाई सहना इक-दूसरे से अलग रहना। आसाँ नहीं होता.. वादा करना, कसमें खाना कसमों-वादों को निभाना। आसाँ नहीं होता.. दोस्ती करना, दुश्मनी रखना फिर अपने को तनहा पाना। आसाँ नहीं होता.. याद रखना, भूल जाना बीते वक़्त का लौट आना। आसाँ नहीं होता.. टूट जाना, फिर बिखरना बार-बार यही दोहराना। आसाँ ...