Posts

Showing posts from November, 2026

सर सैय्यद अहमद ख़ान

Image
  बे-इल्मी मुफ़्लिसी की माँ है। जिस क़ौम में इल्म-ओ-हुनर नहीं रहता वहाँ मुफ़्लिसी आती है और जब मुफ़्लिसी आती है तो हज़ारों जुर्मों के सरज़द होने का बाइस होती है। गुड मॉर्निंग साथियों और बच्चों, आज हम सब यहाँ एक ऐसी महान शख़्सियत की याद में इकट्ठा हुए हैं, जिसने भारतीय समाज को अज्ञानता के अंधेरे से निकालकर आधुनिक शिक्षा की रोशनी दिखाई। जिन्हें भारत में मॉडर्न एजुकेशन का आर्किटेक्ट कहा जाता है। आज हम 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, एजुकेशनिस्ट, थिंकर, फिलोशॉफर, लेखक और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फाउंडर की बात करने को याद कर रहे हैं। 17 अक्टूबर 1817 को दिल्ली में जन्मे सर सैयद अहमद खान केवल एक इंसान नहीं, बल्कि अपने आप में एक सोच, एक क्रांति और एक महान आंदोलन का नाम थे। सर सैयद अहमद खान का जन्म मुगलकालीन भारत के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जहाँ उनके दादा सैयद हादी (शाह आलम द्वितीय के दरबार में उच्च अधिकारी), नाना ख्वाजा फरीदुद्दीन (अकबर शाह द्वितीय के वज़ी र) और पिता मीर मुत्तकी (सम्राट अकबर द्वितीय के करीबी दरबारी) शाही दरबार में उच्च रुतबा रखते थे। सर सैयद अहमद खान को बचपन से पढ़न...