सर सैय्यद अहमद ख़ान
बे-इल्मी मुफ़्लिसी की माँ है।
जिस क़ौम में इल्म-ओ-हुनर नहीं रहता वहाँ मुफ़्लिसी आती है और जब मुफ़्लिसी आती है तो हज़ारों जुर्मों के सरज़द होने का बाइस होती है।
गुड मॉर्निंग साथियों और बच्चों, आज हम सब यहाँ एक ऐसी महान शख़्सियत की याद में इकट्ठा हुए हैं, जिसने भारतीय समाज को अज्ञानता के अंधेरे से निकालकर आधुनिक शिक्षा की रोशनी दिखाई। जिन्हें भारत में मॉडर्न एजुकेशन का आर्किटेक्ट कहा जाता है। आज हम 19वीं सदी के महान समाज सुधारक, एजुकेशनिस्ट, थिंकर, फिलोशॉफर, लेखक और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फाउंडर की बात करने को याद कर रहे हैं। 17 अक्टूबर 1817 को दिल्ली में जन्मे सर सैयद अहमद खान केवल एक इंसान नहीं, बल्कि अपने आप में एक सोच, एक क्रांति और एक महान आंदोलन का नाम थे।
सर सैयद अहमद खान का जन्म मुगलकालीन भारत के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जहाँ उनके दादा सैयद हादी (शाह आलम द्वितीय के दरबार में उच्च अधिकारी), नाना ख्वाजा फरीदुद्दीन (अकबर शाह द्वितीय के वज़ी
र) और पिता मीर मुत्तकी (सम्राट अकबर द्वितीय के करीबी दरबारी) शाही दरबार में उच्च रुतबा रखते थे।
सर सैयद अहमद खान को बचपन से पढ़ने लिखने का बहुत शौक था। उनकी शुरुआती शिक्षा पारंपरिक रूप से हुई:
उन्होंने बहुत कम उम्र में ही उन्होंने फ़ारसी, अरबी और उर्दू भाषाओं को सीखा और कुरआन तथा बाइबल का अध्ययन कर लिया था। सर सैयद ने पारंपरिक शिक्षा के अलावा कई अन्य विषयों जैसे Mathematics, Astronomy, Medicine, Archeaology के साथ साथ उन्होंने मिर्जा गालिब और हकीम मोमिन खान मोमिन जैसे दिग्गज कवियों व विचारकों की संगति में रहकर साहित्य, इतिहास और Philosophy का ज्ञान बढ़ाया।
पिता की मृत्यु के बाद, सैय्यद अहमद खान को भी मुगल दरबार में बड़े पद का ऑफर मिला मगर उन्होंने उसको ठुकरा दिया और अपने बड़े भाई की उर्दू प्रिटिंग प्रैस में संपादन का काम करने लगे। और कुछ समय बाद उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी में एक क्लर्क के तौर पर कार्य करने लगे। और सिर्फ एक साल के बाद उन्होंने कानूनी परीक्षा पास की और मुंसिफ (Sub-Judge) के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुख्य मुंसिफ और जज के रूप में लंबी सेवाएं दीं।
1857 की क्रांति के बाद जब भारतीय समाज हताशा और पिछड़ेपन के दौर से गुजर रहा था, तब सर सैयद ने स्थिति की गंभीरता को समझा। उन्होंने महसूस किया कि बिना आधुनिक शिक्षा (Modern Education), विज्ञान और तार्किक सोच के कोई भी कौम या देश आगे नहीं बढ़ सकता। सैय्यद अहमद खान Modern Scientific Education के समर्थक थे। ज़रूरत को समझते हुए उन्होंने भारतीय लोगों को इंगलिश भाषा सीखने पर भी जोर दिया। उन्होंने लोगों से धार्मिक अंधविश्वासों से ऊपर उठकर साइंटिफिक टेम्परामेंट अपनाने की अपील की।
उन्होंने भारत में मॉडर्न एंड साइंटिफिक एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए कई स्कूलों और संस्थानों को स्थापित किया —
1858 - मुरादाबाद स्कूल: 1857 की क्रांति के तुरंत बाद मुरादाबाद में आधुनिक शिक्षा के लिए स्थापित शुरुआती स्कूल।
1863 - विक्टोरिया स्कूल: गाजीपुर में अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं की शिक्षा के लिए स्थापित स्कूल।
1864 - वैज्ञानिक समाज (Scientific Society): गाजीपुर में आधुनिक ज्ञान और विज्ञान की किताबों का उर्दू में अनुवाद कराने के लिए स्थापित संस्था।
1875 - मदरसतुल उलूम (Madrasatul Uloom): अलीगढ़ में स्थापित वह शुरुआती स्कूल, जो बाद में MAO कॉलेज बना।
1877 - मुहम्मदियन एंग्लो-ओरिएंटल कॉलेज (MAO College)
अलीगढ़ में स्थापित यह कॉलेज आगे चलकर 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) बना।
सर सैयद अहमद खान (Sir Syed Ahmad Khan) ने इतिहास, धर्म, शिक्षा और समाज सुधार जैसे विभिन्न विषयों पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें और लेख लिखे हैं। उनकी प्रमुख और प्रसिद्ध रचनाएँ निम्नलिखित हैं:
असबाब-ए-बगावते-हिंद (Asbab-e-Bagawat-e-Hind): यह उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तकों में से एक है, जिसमें उन्होंने 1857 के विद्रोह के कारणों और ब्रिटिश नीतियों की कमियों का खुलकर विश्लेषण किया था।
तबीयुत-उल-कलाम (Tabyin-ul-Kalam): यह बाइबिल और कुरान के बीच समानताओं पर आधारित एक महत्वपूर्ण धार्मिक ग्रंथ है।
खुत्बात-ए-अहमदिया (Khutbat-e-Ahmadiya): यह पुस्तक उन्होंने विलियम मुइर की पैगंबर हज़रत मोहम्मद पर लिखी गई आलोचनात्मक पुस्तक के जवाब में लिखी थी।
आसार-उस-सनदीद (Asar-us-Sanadid): यह दिल्ली के 232 ऐतिहासिक स्मारकों, इमारतों और प्रसिद्ध हस्तियों के इतिहास पर आधारित उनकी एक बेहद मशहूर पुरातात्विक कृति है।
जामे-जम (Jam-e-Jam): इसमें मुगल सम्राटों का इतिहास और वंशावली दर्ज है।
तहज़ीब-उल-अखलाक (Tahzeeb-ul-Akhlaq): यह कोई पुस्तक नहीं, बल्कि उनके द्वारा निकाला जाने वाला एक प्रसिद्ध सामाजिक-सुधार पत्र (Magazine/Journal) था, जिसने लोगों में आधुनिक सोच जगाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।
सर सैयद के शैक्षिक, सामाजिक और बौद्धिक योगदान को देखते हुए एडिनबर्ग विश्वविद्यालय (University of Edinburgh, Scotland) ने उन्हें LL.D. (Doctor of Laws) की उपाधि से सम्मानित किया।
सर सैयद अहमद खान का निधन 27 मार्च 1898 को अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
उनकी मृत्यु के पश्चात उन्हें अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) परिसर में स्थित जामा मस्जिद के प्रांगण में दफनाया गया।
सर सैयद अहमद खान का जीवन और उनके विचार हर विद्यार्थी (Student) के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत हैं।
1. आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण (Modern Education & Scientific Temper)
सर सैयद का मानना था कि केवल पुरानी या पारंपरिक शिक्षा काफी नहीं है। विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक और आधुनिक विषयों में निपुण होना चाहिए।
सीख: बिना सवाल पूछे किसी बात पर यकीन न करें। हमेशा लॉजिकल (तार्किक) और वैज्ञानिक सोच रखें।
2. परिस्थितियों के आगे घुटने न टेकना (Resilience & Adaptability)
1857 के बाद का समय बहुत कठिन था, लेकिन सर सैयद निराश नहीं हुए। उन्होंने चुनौतियों को अवसर में बदला और शिक्षा का रास्ता चुना।
सीख: जीवन में कितनी भी असफलताएँ या कठिन परिस्थितियाँ आएँ, हार न मानें। समस्याओं का समाधान शिक्षा और कड़ी मेहनत में खोजें।
3. सामाजिक सद्भाव और भाईचारा (Unity and Brotherhood)
सर सैयद ने भारत की तुलना एक खूबसूरत दुल्हन से की थी, जिसकी दो आँखें हिंदू और मुस्लिम हैं। उनका मानना था कि दोनों समुदायों की प्रगति में ही देश की प्रगति है।
सीख: एक छात्र के रूप में धर्म, जाति या भाषा के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी एकता, सम्मान और भाईचारे को बढ़ावा दें।
4. समय और संसाधनों का सही उपयोग (Vision and Mission)
उन्होंने अपने जीवन का एक-एक पल और अपनी पूरी संपत्ति शिक्षा के प्रसार के लिए समर्पित कर दी।
सीख: अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। अपने समय और ऊर्जा का इस्तेमाल फालतू की बातों में करने के बजाय अपने करियर और समाज के निर्माण में करें।
5. रूढ़िवादिता और अंधविश्वास का विरोध (Rejecting Dogmatism)
सर सैयद ने कभी भी अंधविश्वास या पुरानी गलत परंपराओं को चुपचाप स्वीकार नहीं किया। उन्होंने समाज में सुधार के लिए कड़ा विरोध झेला, लेकिन अपने रास्ते से पीछे नहीं हटे।
सीख: जो सही है, उसके साथ खड़े रहने का साहस रखें। नई बातें सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए हमेशा तैयार रहें।
6. तहज़ीब और अनुशासन (Discipline and Ethics)
उन्होंने एएमयू (AMU) की नींव रखते समय केवल किताबी ज्ञान पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, अनुशासन और तहज़ीब (संस्कृति) पर भी जोर दिया।
सीख: केवल डिग्रियाँ हासिल करना काफी नहीं है; एक अच्छा, विनम्र और नैतिक इंसान बनना सबसे ज्यादा जरूरी है।
सर सैयद अहमद खान का संदेश हर छात्र के लिए यही है — "कलम उठाइए, ज्ञान हासिल कीजिए, तार्किक बनिए और समाज व देश की तरक्की में अपना योगदान दीजिए।"
Written By : Rizwan Sir (TGT Social Science)

Comments
Post a Comment
Thankyou...
-Rizwan Riz