लौट आना आसान होता है By Rizwan Riz
लौट आना आसान होता है उस वक़्त जब कोई देखता हो राह तुम्हारी और जलाये रखता हो इक दिया वापसी की उम्मीद में तुम्हारे लौट आने की। और भी आसानी हो जाती है वापसी में जो वो अगर ढूँढता आ जाए तुमको तुम तक और कहे प्यार से. आओ फिर से देखते हैं सपने साथ-साथ। -रिज़वान रिज़