लौट आना आसान होता है By Rizwan Riz

लौट आना आसान होता है
उस वक़्त जब कोई
देखता हो राह तुम्हारी और
जलाये रखता हो इक दिया
वापसी की उम्मीद में
तुम्हारे लौट आने की।

और भी आसानी हो
जाती है वापसी में
जो वो अगर ढूँढता आ जाए
तुमको तुम तक और कहे
प्यार से.
आओ फिर से देखते हैं सपने
साथ-साथ।

-रिज़वान रिज़

Comments

Popular posts from this blog

गुलिस्तान

कुछ भी लिख देते हो

तेरी सूरत