दौर-ए-मुश्किल
सुब्हों-शाम नज़र आता है।
हर शख़्स परेशान नज़र आता है।
अब ख़बर कोई सुनाता ही नहीं।
सब वीरान नज़र आता है।
अजीब दौर-ए-मुसीबत है।
सिर्फ़ नुकसान नज़र आता है।
कितनी भी कोशिशें कर लो।
सब नाकाम नज़र आता है।
हम ऐसे दौर-ए-इंसां में हैं जहाँ
मुश्किल से कोई इंसान नज़र आता है।
— रिज़वान रिज़

Comments
Post a Comment
Thankyou...
-Rizwan Riz